11th March 2026
न्यूज़

महिला क्रिकेट सत्र की शुरूआत अंडर 15 व 19 का ट्रायल 28 को

रायगढ़। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए नये सत्र की शुरूआत कर दी गई है। जिसके तहत जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के द्वारा अंडर 15 व 19 का ट्रायल आईटीआई ग्राउंड में दोपहर 3 बजे से करवाया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि जिले की महिला अंडर 15  व अडर 19 की टीम के गठन के लिए जिला स्तर पर ट्रायल आईटीआई ग्राउंड में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा।

जिसमें चयनकर्ता अभिषेक गुप्ता एवं पंकज बोहिदार को मनोनित किया गया है। खिलाडिय़ों को स्वयं के सफेद ड्रेस एवं कीट लेकर आना होगा। ट्रायल के पूर्व सभी खिलाडिय़ों को जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में पंजीयन करना अनिवार्य है। जिसके लिए शाम को 5 से 8 के बीच संपर्क किया जा सकता है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पांडे ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिला खिलाडिय़ों को शामिल होने क अपील की है।

पूर्वी जोन का ट्रायल बिलासपुर में
जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला स्तर की टीम के गठन के पश्चात् पूर्वी जोन की टीम के गठन हेतु 2 फरवरी को प्रात: 9 बजे से रेल्वे क्रिकेट ग्राउंड बिलासपुर में संघ के वरिष्ठ सदस्य देवेन्द्र सिंह की देखरेख में ट्रायल संपन्न होगा। इसी के लिए 28 जनवरी को जिला स्तर के टीम के गठन हेतु ट्रायल लिया जा रहा है।
यह है नियमावली

ट्रायल के लिए अंडर 15 हेतु कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 रखी गई है। अर्थात इन दो दिवस के बीच जन्म लेने वाले सभी खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। इसी तरह अंडर 19 की कट ऑफ डेट 1 सिंतबर 2007 या उसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। ट्रायल के लिए जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में पंजीयन के लिए 2 पासपोर्ट साईज फोटो, 6 वर्षों की ओरिजनल मार्कशीट, डीजिटल एवं मैनुअल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक खाता पासबुक लेकर आना और पंजीयन करवाना अनिवार्य है।

Related posts

आखिर कहां हैं Shah Rukh Khan? इतना सबकुछ हो गया पर नहीं आए सामने

ADMIN DESK

CG News : नवनिर्मित बाल संप्रेषण गृह तक सड़क निर्माण हेतु की जा चुकी है निविदा

ADMIN DESK

सरिया नगर पंचायत में विधायक प्रतिनिधि अमित कुमार सिन्हा होंगे

Aapki Aawaz

Leave a Comment