World Food Safety Day 2022: क्यों मनाते हैं वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे? अपनाएं खाने से जुड़ी ये अच्छी आदतें
World Food Safety Day 2022:
खाने से जुड़ी अच्छी आदतें
- व्यक्ति को किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोना चाहिए. इससे अलग जिस किसी चीज का सेवन कर रहे हैं उसे भी अच्छे से धोएं. सब्जी, चिकन, मांस, अनाज आदि को अच्छे से साफ करके ही ग्रहण करें. इसके अलावा जिस बर्तन में खाना ले रहे हैं उस बर्तन को भी अच्छे से धोएं. कॉकरोच, मक्खी, चींटी आदि बर्तनों में खतरनाक बैक्टीरिया फैला सकते हैं.
- हमेशा कच्चे और पके हुए फूड्स को अलग अलग रखें. पके हुए भोजन को कच्चे फूड्स के साथ इसलिए नहीं रखना चाहिए क्योंकि इन में बहुत जल्दी बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिसके कारण पका फूड खराब हो सकता है.
- अधपके खाने का सेवन नहीं करना चाहिए. हमेशा खाने को अच्छे से पका कर ही इसका सेवन करना चाहिए. ऐसे में बैक्टीरिया से कीटाणु नष्ट हो जाते हैं.
- जब भी खाना पकाएं तो साफ पानी और सही सामग्री का इस्तेमाल करें. खाना बनाने और पीने के लिए हमेशा साफ पानी का इस्तेमाल करने से सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है.




