Yo Yo Honey Singh की पत्नी ने ससुर पर भी लगाए गंभीर आरोप, कहा- कपड़े बदलते वक्त…

मुंबई: जाने-माने सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों मुसीबत के दौर से गुजर रहे हैं। उनकी पत्नी शालिनी ने उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। वहीं, अब ये खबरें आ रही है कि हनी सिंह शालिनी ने अपने ससुर पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शालिनी ने अपने ससुर पर गलत तरीके से छूने का आरेाप लगाया है।

शालिनी ने अपने ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कपड़े बदल रही थी इसी दौरान उनके ससुर ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की है। इसके बाद वह बेहद असहज महसूस करने लगी थी। बता दें कि इससे पहले शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने ना सिर्फ घरेलू हिंसा की, बल्कि शादी के बाहर कई महिलाओं से कैजुअल सेक्स भी किया। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि शालिनी ने पति हनी सिंह से दिल्ली में किराए पर एक फ्लैट की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button