कांग्रेस के युवा दावेदार आशीष शर्मा ने वार्ड 19 से पार्षद चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की, जन सेवा के प्रति समर्पण की जताई प्रतिबद्धता
रायगढ़।
कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य आशीष शर्मा 1998 से पार्टी में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे कांग्रेस पार्टी के शहर महामंत्री हैं और पार्टी के कई प्रमुख पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके समर्पण और सक्रियता का परिणाम है कि वे वार्डवासियों के बीच एक विश्वसनीय नेता के रूप में उभरे हैं। उनके द्वारा लगभग 400 से 500 लोगों के राशन कार्ड, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने में मदद की गई है। इसके अलावा, उन्होंने पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार कार्य किया है और गांधी गंज क्षेत्र में पार्किंग शुल्क व अन्य मुद्दों पर भी अपने योगदान का परिचय दिया है।
आशीष शर्मा का कहना है, “यदि मुझे वार्डवासियों का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा, तो मैं अपने वार्ड की सफाई, नल-पानी, बिजली की व्यवस्था, राशन और अन्य सुविधाओं को प्राथमिकता दूंगा। मैं हमेशा जनता के हित में निरंतर काम करने के लिए कटिबद्ध हूं और निःस्वार्थ भाव से सेवा करने का संकल्प लिया है।”
आशीष शर्मा का यह समर्पण और कार्यशैली उन्हें आगामी चुनाव में एक मजबूत उम्मीदवार बनाता है। उनका उद्देश्य केवल अपनी पार्टी की जीत नहीं, बल्कि अपने वार्ड और जनता की सेवा करना है, जो उनकी राजनीति का मुख्य ध्येय है।



