अंधविश्वास के आगे खत्म हुई मानवता! ‘डायन’ बताकर पीट-पीटकर परिवार को किया गांव से बाहर, और फिर…
धनबाद:
वही गांव और घर से बाहर निकाले जाने के पश्चात् पूरा परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है. पीड़ित परिवार ने पहले स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी किन्तु वहां कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिवार ने धनबाद महिला थाने पहुंच कर अफसरों से इंसाफ दिलाने की मांग की. परिवार के पीड़ित व्यक्ति मंझियाइन ने कहा कि उनके गांव में तकरीबन 25 परिवार हैं. गांव के मुखिया सहित सभी परिवार के लोग डायन बताकर आए दिन मारपीट करते हैं तथा अब उन्हें गांव से भी बाहर निकाल दिया है. इतना ही नहीं गांव में लोगों को उनका बहिष्कार करने का आदेश भी दिया गया है.
मंझियाइन की बेटी ने कहा कि उसके गांव में किसी महिला का निधन हो गया था जिसके पश्चात् से ही गांव के मुखिया सहित सभी गांव वालों ने मिलकर उसके घर के मुख्य द्वार पर दीवार बनवाकर आने-जाने का मार्ग बंद कर दिया. इससे भी जब ग्रामीणों को मन नहीं भरा तो पूरे परिवार को घर से भगा दिया.



