अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा शक्ति जिले में निरंतर हनुमान चालीसा पाठ

शक्ति / कुदारी –
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के तत्वाधान में शक्ति जिले के 230 गांवों में प्रत्येक मंगलवार को निरंतर हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संगठन द्वारा तय किया गया है कि हर मंगलवार को कम से कम पांच गांवों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

इसी क्रम में इस मंगलवार को ग्राम पंचायत कुदारी में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम के राम मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने बखूबी हनुमान चालीसा का पाठ किया।

ग्राम पंचायत कुदारी के सरपंच  घितेश्वर डार्सेना एवं उप सरपंच के सहयोग से ग्राम में हनुमान चालीसा मंडली का गठन भी किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिव सेवा जायसवाल,  बसंत कुमार गवली,  अश्विनी कुमार गवली, भोजराम, सीताराम सहित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह संपूर्ण कार्यक्रम अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष  फूलचंद डार्सेना के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ।

Back to top button