अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने अपनी 4 सूत्रीय मांग को लेकर 18 मार्च तक का दिया अल्टीमेटम
रायगढ़ :
- प्रथम चरण 3 मार्च 2023 को ब्लॉक तहसील स्तरीय रैली निकालकर प्रदर्शन।
- द्वितीय चरण 18 मार्च 2023 को रायपुर में प्रातः स्तरीय प्रदर्शन।
हमारी मुख्य मांगे निम्नानुसार हैं: –
- लिपिक संवर्ग के सेवन वेतन विसंगति का निराकरण साथ ही सहायक शिक्षक एवं समस्त एल.बी संवर्ग की पूर्व सेवा की गणना वेतन विसंगति एवं समस्त लाभ, शिक्षा विभाग संवर्ग, स्वास्थ्य विभाग संवर्ग ,महिला बाल विकास, वन विभाग, पशुपालन सहित अन्य कर्मचारियों संवर्ग वेतन विसंगति सहित 14 सूत्रीय मांगों के लिए दिनांक 17 सितंबर 2021 को गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सरकार को तत्काल सौंपी जाए।
- प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लंबित 5% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृति आदेश जारी किया जाए।
- घोषणा पत्र में उल्लेखित चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान स्वीकृति आदेश जारी किया जाए साथ ही घोषणा पत्र में उल्लेखित अन्य मांगों को पूरा किया जावे।
- प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा समय-समय पर अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से शासन के समक्ष रखने के लिए रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पंढरी पुराना बस स्टैंड को धरना स्थल घोषित किया जाए।
इन सभी मांगों को लेकर के प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा यह ज्ञापन सौंपा गई है जिसका निराकरण जल्द से जल्द की जाने की मांग की गई है अतः यह मांग का कोई समाधान नहीं होगा तो मजबूरन 18मार्च को रायपुर गुज करेंगे और हम लोग को आश्वासन नहीं समाधान आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।









