अन्वेषण कार्यक्रम के तहत तीसरे अभियान में थ्रीडी प्लनेटोरियम शो का कलेक्टर ने किया शुभारंभ, पुलिस अधिक्षक भी रहे मौजूद

विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाने, जागरूक एवं शिक्षित करने हेतु आयोजित हो रहा है ‘‘अन्वेषण’’ कार्यक्रम

[img-slider id="274450"]

प्लनेटोरियम में थ्रीडी शो के जरिए प्रदर्शित की जा रही है ब्रहंमाड निर्माण और उनकी गतिविधियां

जशपुरनगर 25 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप विद्यार्थियों को विज्ञान में रूचि जगाने और उन्हें प्रोत्साहित करने राज्य शासन द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की अभिनव पहल से जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाने, उन्हें जागरूक एवं शिक्षित करने हेतु ‘‘अन्वेषण’’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रायोगात्मक गतिविधियों के आयोजन से छात्रों को अंतरिक्ष को जानने और समझने का अवसर मिल रहा है।
कलेक्टर श्री व्यास के मुख्य आतिथ्य में आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में ‘‘अन्वेषण’’ कार्यक्रम के तहत तीसरा सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम थ्रीडी प्लनेटोरियम शो की शुरूआत हुई।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री व्यास ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि पहले यह आयोजन महानगरो तक ही सिमित था। छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप आज तकनीक के इस दौड़ में बच्चे पीछे ना रह जाए और अपने सपने के अनुरूप भविष्य गढ़ सके इस हेतु इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस विशाल ब्रहमांड की जानकारी के लिए थ्रीडी प्लनेटोरियम शो की आज शुरूआत हो रही है। इसका मकसद विद्यार्थियों में विज्ञान में प्रति जागरूकता और उत्सुकता पैदा करना है। कलेक्टर ने बच्चों से आग्रह किया की यहां से जो कुछ भी सीख के जा रहे हैं उन्हें लोंगों को भी बताए। उन्होंने उम्मीद जताई की कुछ सालों बाद बच्चे इस काबिल हो जाएं की नोबेल जैसे प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें मिल सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने कहा कि ‘‘अन्वेषण’’ कार्यक्रम थ्रीडी प्लनेटोरियम शो के माध्यम से विद्यार्थी इस ब्रहमांड की रहस्यमयी रचनाओं को समझ सकेंगें। उनके ज्ञान में भी वृद्धि होगी और उनका अपना एक नया दृष्टिकोण विकसित होगा। उन्होंने कहा की बच्चे यहां से अनुभव लेकर अपने भविष्य निर्माण की रूपरेखा भी तैयार कर सकेंगें।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में थ्रीडी प्लनेटोरियम के अंदर जाकर थ्रीडी शो के जरिए प्रदर्शित की गई ब्रहंमाड निर्माण और उनकी गतिविधियों को देखा। इसके अलावा विद्यालय के एस्ट्रोनॉमी लैब में जीएसएलव्ही प्रक्षेपण सेटेलाइट, टेलोस्कोप, थ्रीडी सेट सहित अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडलों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद गुप्ता ने बताया कि आज उद्घाटन कार्यक्रम में जशपुर के केंद्रीय विद्यालय, महारानी लक्ष्मी बाई, सेजेस हिंदी व अंग्रेजी माध्यम और मॉडल स्कूल के लगभग 1000 बच्चों ने प्लैनेटेरियम शो देखा। इस अवसर पर अवनीश पांडेय सहित शिक्षकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे।
‘‘ अन्वेषण’’ कार्यक्रम के तीसरे कार्यक्रम में 3डी प्लनेटोरियम शो का आयोजन जिले के आठो विकासखण्ड मुख्यालय में किया जा रहा है। 3 डी-प्लेनेटोरिया में अंतरिक्ष की अद्भूत व्यवस्था को बहुत ही प्रभावी ढंग से दिखाया जाता है। जिले के आठ स्कूलों में अस्थाई रूप से वातानुकुलित 77 वर्ग मीटर का डोम निर्माण कर उसके अन्दर 4 के वीडियो गुणवत्ता का शो आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों में अन्तरिक्ष ज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने की दिशा में सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button