आजतक के लोकप्रिय पत्रकार रहे रोहित सरदाना का आज देहांत हो गया। जिसके पश्चात् सोशल मीडिया पर बहुत लोगों ने उनकी मौत पर दुख जाहिर किया है। भले ही कोरोना तथा दिल का दौरा पड़ने से वह दुनिया छोड़कर चले गए, किन्तु एक दिन पहले तक वह जनता की सहायता के लिए सक्रिय थे। कोरोना का शिकार हुए लोगों के उपचार के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, बेड आदि तक के इंतजाम के लिए वह निरंतर सोशल मीडिया पर सक्रीय थे तथा लोगों से मदद करने का आग्रह कर रहे थे।आजतक के लोकप्रिय पत्रकार रहे रोहित सरदाना का आज देहांत हो गया। जिसके पश्चात् सोशल मीडिया पर बहुत लोगों ने उनकी मौत पर दुख जाहिर किया है। भले ही कोरोना तथा दिल का दौरा पड़ने से वह दुनिया छोड़कर चले गए, किन्तु एक दिन पहले तक वह जनता की सहायता के लिए सक्रिय थे। कोरोना का शिकार हुए लोगों के उपचार के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, बेड आदि तक के इंतजाम के लिए वह निरंतर सोशल मीडिया पर सक्रीय थे तथा लोगों से मदद करने का आग्रह कर रहे थे।यहां तक कि अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले 29 अप्रैल को भी उन्होंने ट्वीट कर एक महिला के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शनों का इंतजाम करने का आग्रह किया था। इससे पहले 28 अप्रैल को उन्होंने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने का भी आग्रह किया था। रोहित सरदाना ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘जितनी संख्या में कोरोना से मरीज़ स्वस्थ हो रहे हैं उसके एक चौथाई लोग भी यदि प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए आगे आने लगें, तो बहुत से लोगों की जान बच सकती है। आप स्वस्थ हो गए हैं, तो किसी और की ज़िंदगी का कारण बनिए। प्लाज़्मा डोनेट कीजिए!’ हालांकि अब स्वयं रोहित सरदाना की ही अचानक मौत की जानकारी सुनकर हर कोई हैरान है। काफी वक़्त तक जी न्यूज चैनल में काम करने के पश्चात् पिछले कुछ वर्षों से वह आज तक चैनल का भाग थे। उनका न्यूज शो दंगल बहुत फेमस था, जिसकी वह एंकरिंग करते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोहित सरदाना की हिंदी भाषा पर बहुत अच्छी पकड़ थी। वर्ष 2018 में रोहित सरदाना को गणेश विद्यार्थी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वो एक जुनूनी पत्रकार थे तथा बहस को भी एंजॉय करते थे। सोशल मीडिया पर उनको निरंतर श्रद्धांजलि दी जा रही है।
Read Next
2 days ago
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के गृह जिला में बगैर वीजा पासपोर्ट के अवैध रूप से घूम रहा नाइजीरियन मूल का नागरिक आया पुलिस की गिरफ्त में
2 days ago
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दी 48,520 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
2 days ago
एनडीए की परेड में इतिहास रचा: पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने किया पासआउट, बनीं ‘नारी शक्ति’ का प्रतीक
3 days ago
भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 284 पदों पर भर्ती
1 week ago
दुखद खबर : मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
1 week ago
राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर दौरा: पुंछ में स्कूल का दौरा, घायल नागरिकों से की मुलाकात
1 week ago
देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले: महाराष्ट्र हॉटस्पॉट, JN.1 वेरिएंट पर नजर
1 week ago
आंधी-तूफान में जान जोखिम में न डालें: इन जरूरी सावधानियों से रखें खुद को सुरक्षित
1 week ago
अयोध्या का वीर सपूत लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में शहीद, साथी को बचाते हुए गंवाई जान
1 week ago
13 हजार से कम में खरीदें 5G स्मार्टफोन, जानिए टॉप 3 ऑप्शन
Back to top button