अब आया चक्रवाती तूफान जवाद, MP से लेकर UP तक में मचेगी तबाही!

भोपाल: उत्तर भारत में अचानक से मौसम करवट लेने वाला है। अब आज तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है। जी दरअसल मौसम विभाग का कहना है बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का दबाव बन रहा है। कहा जा रहा है इस चक्रवाती तूफान का नाम जवाद है और इसका असर उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र पर पड़ेगा, जबकि दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब भी प्रभावित हो सकते हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस तूफान की वजह से अचानक तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना है। मिली जानकारी के तहत इस तूफ़ान की तीव्रता काफी अधिक होगी और इससे पेड़ और जर्जर मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी है।

आप सभी जानते ही होंगे कि उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों से मानसून का समापन हो रहा है, लेकिन कुछ राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका है। हाल ही में भारतीय मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है 11 और 12 अक्तूबर को जोरदार बारिश होने के आसार हैं। इसी के साथ यह भी कहा गया है कि 12 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बादल बरसने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है।

मौसम विभाग की माने तो जवाद उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा और इस दौरान आसमान में काले बादल छाएं रहेंगे और तेज हवा चलने की संभावना है। 17 से 18 अक्टूबर तक इस तूफान का असर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश तक दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button