
अब छत्तीसगढ़ के इस सरकारी स्कूल में पढ़ाएंगे महेंद्र सिंह धोनी
ये पूरी बाते सच है या नहीं इसकी जानकारी रायगढ़ जिला प्रशासन देगा. क्योंकि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी पिता सचिन तेंदुलकर को शिक्षक (संविदा) पद हेतु साक्षात्कार सूचना के लिए आज यानी 2 जुलाई को बुलाया है. ये साक्षात्कार सेंट जेवियर हाईस्कूल बोईरदादर रोड रायगढ़ में होना है. बता दें कि ये आवेदन स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल समिति रायगढ़ जिला – रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के लिए किया गया है.


