अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 85 लीटर शराब और 225 किलो लाहन जब्त

रायगढ़, 05 मई 2026: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में 4 मई को घरघोड़ा क्षेत्र में छापेमारी की गई।


आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर शराब जब्त

कार्रवाई के दौरान देवगांव निवासी कार्तिक कुंवर (37) को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लगभग 10 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 हजार रुपये बताई जा रही है।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


जंगल में अवैध भट्टी पर भी छापेमारी

इसके अलावा ग्राम सोहाई के जंगल क्षेत्र में अवैध शराब भट्टी की सूचना पर भी कार्रवाई की गई। यहां से करीब 75 लीटर हाथ भट्टी शराब और 225 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।


जांच जारी

आबकारी विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच जारी है और अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Back to top button