
आज फिर एक माँ ने अपना बेटा खोया पिकप और बाइक भिड़ंत बाइक चालक की मौके
रायगढ़ /लैलूंगा, आपकी आवाज सीजी : आज कल घर से निकलने से ऐसा प्रतीत होने लगा है की शाम तक सही सलामत घर पहुँचेगे की नहीं कोई ऐसा दिन नहीं जा रहा है की दुर्घटना में मौत की खबर प्रकाशित नहीं होता हो इसके बावजूद लोग लपरवाही से बाज नहीं आते है और लपरवाही पूर्ण वाहन चलाते रहते इसके आलावा परिजन अपने छोटे छोटे नबालिक बच्चों के हाथों में दो पहिया वाहन थमा देते जो आप लोगों के सामने है इसी कड़ी में लैलूंगा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जिसमें सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है प्राप्त जानकारी अनुसार लैलूंगा थाना के ग्राम फूलीकुंडा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें पिकअप और बाइक सवार के आमने-सामने भिड़ंत हो गई है जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक कि पहचान गोपी राम पैंकरा पिता शनि राम पैंकरा उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी मोहनपुर थाना लैलूंगा बताया जा रहा है। लैलूंगा पुलिस ने घटना करीत पिकअप को जब्त कर लिया है।
लैलूंगा पुलिस शव मर्ग कायम कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे कि विवेचना में जुट गई है
