आज है अक्षय तृतीया, कर सकते हैं यह उपाय

हर साल मनाया जाने वाला अक्षय तृतीया का पर्व इस साल आज यानि 14 मई को मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान विष्णु को प्रिय है। वैसे इस साल अक्षय तृतीया का पर्व ऐसे समय में पड़ रहा है, जब देश लॉकडाउन में बंद है। आज देशभर में केवल जरूरी चीजों के अलावा कुछ भी नहीं मिल रहा है। वही आप जानते ही होंगे कि अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का सर्वाधिक महत्व होता है।
[img-slider id="274450"]

आप सभी को बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य करने से भी बड़े लाभ होता है। केवल यही नहीं बल्कि इस तिथि पर सभी तरह के मांगलिक और शुभ कार्य बिना पंचाग देखे किए जाते हैं। जी दरअसल अक्षय तृतीया के दिन विवाह करना, सोना खरीदना, माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है अक्षय तृतीया के दिन घर की विशेष साफ-सफाई करनी चाहिए। इसी के साथ पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा साबुत खड़ा नमक (समुद्री नमक) मिला लेना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। आज ही के दिन मुख्य द्वार पर तोरण लगना चाहिए क्योंकि यह घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि करता है। वैसे आज के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के ताज़े पत्तों की तोरण बांधना शुभ माना गया है।

आज के दिन प्रभु के नाम का स्मरण करते हुए पूर्व दिशा में उगते हुए सूरज अथवा सूर्यवंशी प्रभु श्री राम दरबार की तस्वीर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। इसी के साथ आज धन वृद्धि के लिए इस दिशा में धन की देवी महालक्ष्मी और बुद्धि प्रदाता श्री गणेश जी एवं रत्नों या आभूषणों जैसे संपन्नता को दर्शाने वाले चित्र लगाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button