आन्दोलनकारी महिलाओं ने की महिला SI के साथ मारपीट, आईपीएस का कॉलर खींच बैच तोड़ा
रायपुर:
राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंचे महिलाओं को प्रोत्साहन और समर्थन दिया इसी बीच महिलाओं का साथ देने कुछ राजनीतिक दलों के नेता भी वहां पहुंचे और महिलाओं को प्रोत्साहन और समर्थन दिया, जसके बाद उज्जवल की रिहाई की मांग कर रही महिलाओं ने बवाल खड़ा कर दिया। गुस्से में आई इन महिलाओं ने वहां व्यवस्था संभल रही सब इंस्पेक्टर दिव्या शर्मा के साथ मारपीट की। दिव्या शर्मा पर प्रदर्शनकारी महिलाओं का झुंड टूट पड़ा और उन्हें पीटने लगा। यह घटना मीडिया के कैमरे में भी कैद हुई। इसी दौरान महिलाओं ने आईपीएस रत्ना सिंह का कॉलर खींचा, खबर है कि इस खींचतान में उनका बैच भी टूट गया। देर रात डीडी नगर थाने में केस दर्ज दिव्या शर्मा ने देर रात इस मामले में रायपुर के डीडी नगर थाने में पहुंचकर शिकायत की। अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस परिवार के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राकेश यादव और दूसरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और बलवा का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस परिजनों का नेतृत्व करने वाले उज्जवल दीवान, नवीन राय समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।



