
जशपुरनगर 12 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देशन एवं प्र. जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला जशपुर में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध सघन अभियान के तहत् 11 जुलाई 2021 को आबकारी वृत्त जशपुर के ग्राम गढ़ाटोली जशपुर के गंगा साहनी के आधिपत्य से कच्ची महुवा शराब कुल 12 ब.लीटर जप्त कर कुल 01 प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल की कार्यवाही की जा रही है एवं डोड़काचैरा में बिंदिया से 3 लीटर हाथ भट्ठी महुवा शराब जप्त कर 01 प्रकरण कायम किया गया तथा 180 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त कर नष्ट किया गया। इसी प्रकार दिनांक 09 जुलाई 2021 को गम्हरिया में 03 लीटर महुआ शराब एवं 290 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त 01 प्रकरण कायम किया गया था।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री मनोज कुमार राठौर, तेजरामकेहरी आब.मुख्य आरक्षक, जन्मेजय दुबे, किशुन राम आबकारी आरक्षक, पूनम तिर्की महिला आरक्षक, वाहन चालक जेम्सवाट खलखो शामिल रहे।




