
आयुर्वेद एवं होम्योपैथी की ओर बढ़ा है जनसामान्य का रूझान= विधायक आशीष छाबड़ा
दिनेश दुबे
आप की आवाज
*आयुर्वेद एवं होम्योपैथी की ओर बढ़ा है जनसामान्य का रूझान-विधायक आशीष छाबड़ा
बेमेतरा =विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर बेरला में आयोजित नि:शुल्क जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला में मुख्यअतिथि आशीष छाबड़ा विधायक बेमेतरा* हुए शामिल
**शुभारंभ भगवान धनवन्तरी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया
इस अवसर पर विधाययक आशीष छाबड़ा ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धतियां हमारे देश की प्राचीन उपचार पद्धतियां है, और इसे घर घर तक पहुंचाना चाहिए भारतीय संस्कृति में स्वस्थ एवं दीर्घायु होने के लिए प्राचीन काल से आयुर्वेद की परंपरा रही है, चरक संहिता एवं वेदों में इसकी जानकारी मिलती है,हमारे बुजुर्गों ने आयुर्वेद को अपनाया है और हम उनसे सीखते आए है, समय की रफ्तार में अपनी जमीन नहीं छोडऩा चाहिए। हमारे ऋषि-मुनि स्वस्थ्य रहने के लिए आयुर्वेद के बारे में बताते है। स्वस्थ एवं दीर्घायु रहने के लिए आयुर्वेद को अपनाएं। हर घर में आयुर्वेद है।
**नीम, तुलसी, जामुन, आंवला, अदरक, जीरा, तिल हर घर में होते है। जिनका दैनिक जीवन में उपयोग किया जाता है। आवश्यकता इस बात कि है कि हम इसका सही तरीके से उपयोग करना सीखें। पहले बुजुर्ग दीर्घायु होते थे एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते थे, वर्तमान समय में फास्ट फूड की आदतें बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हमें बच्चों को पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन देना चाहिए। मुनगा भाजी, कुम्हड़ा भाजी सहित अन्य भाजी खिलाना सीखाएं। अंकुरित मूंग एवं चना बच्चों को देना चाहिए,शिविर में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक अलग-अलग काउंटर लगाकर जिले से आए मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है, तथा नि:शुल्क दवाई भी दी जा रही है,इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है कि देशी चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचान,देशी आयुर्वेदिक होम्योपैथिक चिकित्सा से ही हर तरह कि बीमारी का इलाज संभव है,आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा ऐसी चिकित्सा विधाएं है जिनका कोई साईड इफेक्ट नहीं है,साथ ही शिविर में लगे विभिन्न स्टालों का भी निरीक्षण किया..इस अवसर पर मोकम साहू, बंसी पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, अवनीश राघव पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा रामेस्व देवांगन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेरला, रासबिहारी कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत बेरला, भारतभूषण साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत बेरला,मोहन हिरवानी,कविता साहू उपाध्यक्ष मंडी बोर्ड, राकेश दुबे अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बेरला,मौजीराम साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सरदा, ईश्वर सिन्हा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सोंढ,युवराज साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति पतोरा, गणेश बारले अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बांसा, सुनील जैन सभापति,नेहा सुराना,सविता हिरवानी, किसन साहू,चेतन बंजारे,अनिल वर्मा, ओनी महीलांग, राजकुमार सेन, गुड्डू सेन, गोविंदा राजपूत, जितेंद्र साहू, चैतराम साहू,जितेंद्र जोशी, यशराज साहू, स्मृता अध्यक्ष जिला आयुर्वेद अधिकारी, पंकज दूबे सहित बड़ी संख्या में नगरवासी रहे उपस्थित
