
इतनी तारीख तक रहेगी शराब की दुकानें बंद
कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा रोजाना एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। रोजाना 100 से अधिक मौत और 10 हजार से ज्यादा नए मरीजों की पुष्टि होने के चलते अस्पताल और श्मशान घाटों की व्यवस्था बिगड़ गई है। हालात को देखते हुए राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि कोंडागांव जिले में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है।जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार जिले में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान जिले के सभी सीमाएं सील रहेगी। वहीं, प्रशासन ने फल, सब्जी, किराना सहित अन्य सेवाओं को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक छूट दी गई है। प्रशासन ने इन सेवाओं को स्ट्रीट वेंडर्स के जरिए संचालित करने का फैसला लिया है। वहीं, लॉकडाउन के दौरान सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आदेश जारी कर दिया है।