
लैलूँगा। विधायक चक्रधर सिंह सिदार जी की तबियत आचनक 3 अक्टूबर को नगर पंचायत में स्व मदन मित्तल की श्रधांजलि सभा के दौरान बिगड़ गई श्रधांजलि सभा के पश्चात वो मित्तल दम्पत्ति के घर भी गए फिर वँहा से सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस एन उपाध्याय से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉ उपाध्याय जी ने उनकी ब्लड प्रेशर की जांच की जो बहुत ज्यादा था फिर तुरन्त ही ब्लड की जांच और ECG जांच भी कराया राहत की बात ये है कि बाकी सभी रिपोर्ट सामान्य आई डॉ उपाध्याय ने उन्हें एक सप्ताह तक घर मे ही आराम करने की सलाह दी है।विद्यायक चक्रधर सिंह सिदारजी ने अपने सभी आगामी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए है अभी वे घर पर ही आराम कर रहे है।




