एस.ई.सी.एल. बरौद बिजारी के प्रबंधक उप प्रबंधक द्वारा हमारे संस्था के मांग को पूरा नहीं करने पर एस.ई.सी.एल. बरौद बिजारी कार्यालय को अनिश्चितकालीन घेराव एवं धरना प्रदर्शन।

हमारे संस्था एकता वाहन चालक कल्याण समिति द्वारा एस.ई.सी.एल. बरौद बिजारी अधिनस्थ ठेकेदारी कंपनियों में आवेदन निवेदन के माध्यम में मांग किया गया था एस.ई.सी.एल. बरौद बिजारी उपक्षेत्र के सभी ठेकेदारी कंपनियों के नियमानुसार 8 घंटे कार्य अवधि रोजगार प्रदान करना, ठेकेदारी कंपनियों द्वारा नियमानुसार वर्तमान में चल रहे एच.पी.सी. की दर वेतन का भुगतान करना। स्थानीय क्षेत्र के पढ़े-लिखे बेरोजगारों को उनके युवाओं को उनके योग्यता अनुसार रोजगार प्रदान करना।

[img-slider id="274450"]

उक्त संबंध में संस्था द्वारा कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से निवेदन किया जा चुका है। तथा संस्था द्वारा दिनांक 14/03 /2023 को खादान परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया था जिसमें एस.ई.सी.एल. प्रबंधक द्वारा लिखित में आश्वासन पत्र क्रमांक एस.ई.सी.एल./ राय/ बरौद/ बिजारी /उपेक्ष 2023/ 331 दिया गया लेकिन उक्त मांग को आज पर्यन्त तक पूरा नहीं किया गया। तथा बेरोजगारी युवाओं को गुमराह कर घुमाया जा रहा है एवं एस.ई.सी.एल. प्रबंधन के मनमानी रवइये से नाराज होकर क्षेत्र के युवाओं तथा संस्था द्वारा दिनांक 31/3/2023 को पुनः एस.ई.सी.एल. कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव व धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया ।जिसकी समस्त जवाबदारी एस.ई.सी.एल. प्रबंधक एवं शासन प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button