
संभावित लक्षण वाले मरीजों को मितानिन के माध्यम से कोरोना दवाई किट का वितरण करवाने के निर्देश
जशपुरनगर 22 मई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज वर्चुअल माध्यम से कोरोना दवाई कीट वितरण एंटीजन टेस्ट ट्रूनाट टेस्ट और बार्डर पर किये जा रहे टेस्ट की समीक्षा की गई। वर्चुअल से जिला पंचायत सीईओ श्री के एस मंडावी सभी एसडीएम जनपद सीईओ और विकास खंड चिकित्सा अधिकारी सीधे जुड़े थे। कलेक्टर ने सभी विकास खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने ब्लाक के जिस गांव में ज्यादा पाजिटिव मरीज आ रहें हैं ।उन गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर कैम्प करने के निर्देश दिए हैं। और निगरानी बनाए रखने के लिए कहा गया है। साथ डेट आडिट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए की मरीजों की मृत्यु किस कारण से हुई इसका डेट आडिट में स्पष्ट उल्लेख करने के लिए कहा गया है। साथ ही विकास खंड के चेक पोस्ट पर गंभीरता से बाहर से आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं। संभावित मरीजों को मितानिन के माध्यम से कोरोना दवाई किट का वितरण करने के लिए कहा गया। उन्होंने प्रतिदिन एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट टूनाट और आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के दिए गए लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए और डाटा एंट्री करने के लिए कहा गया है।




