कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह की तबीयत बिगड़ी, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

रायपुर।  अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह की तबीयत खराब हो गई है। तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, उन्हें डॉक्टर्स  की निगरानी में रखा गया है।

बता दें कि रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह की इससे पूर्व भी अक्टूबर 2021 में अचानक बीपी और शुगर बढ़ जाने पर रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें घबराहट महसूस हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button