केलो नदी में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी, जूटमिल थाना क्षेत्र का मामला

रायगढ़, 04 मई 2026: शहर के न्यू मरीन ड्राइव प्रगति नगर के सामने केलो नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।


स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

सुबह के समय स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है।


शिनाख्त की कोशिश जारी

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के बाद शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।


मामले की जांच जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर मामले की जांच जारी है।

Back to top button