
कोरबा जिला स्तरीय सतर्कता समिति के सदस्य बनने पर पूर्व पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सीताराम चौहान को प्रशंसकों ने दी बधाई …
दिलीप कुमार वैष्णव @आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – कार्यालय श्रमायुक्त छत्तीसगढ़, इन्द्रावती भवन, अटल नगर रायपुर का पत्र मा0/61/ बंधक श्रम/आ./2018/0809 रायपुर, दिनांक 13/12/2018 के निर्देशानुसार बंधक श्रम पबति (उत्पादन) अधिनियम 1970 के अंतर्गत श्रम उन्मूलन एवं पुर्नवास हेतु जिला स्तरीय एवं अनुविभाग स्तरीय सतर्कता समिति का गठन किया गया है।

जिसमें कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल जिला कोरबा,मुख्य कार्यपालन अधिकारीजिला पंचायत कोरबा,उप संचालक पंचायत समाज सेवा कोरबा, सहायक श्रमायुक्त कोरबा, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग कोरबा,महिला एवं बाल विकास अधिकारी कोरबा, राष्ट्रीय बाल-श्रम परियोजना अधिकारी कोरबा, जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा, जिला खाद्य अधिकारी कोरबा, सीताराम चौहान मानिकपुर वार्ड क्र. 30, अविनाश बंजारे परिवहन नगर झोपड़ीपारा वार्ड क्र 13, कु. अमृता उराव सी.एस.ई.बी. कालोनी वार्ड क्र.19, कोरबा रमेश दास महंत सामाजिक कार्यकर्ता गोपालपुर वार्ड क्र.47, पीयुश पाण्डेय सामाजिक कार्यकर्ता बालको वार्ड क्र.,अग्रणी बैंक अधिकारी एच.डी.एफ.सी बैंक कोरबा ये सभी सदस्य होंगे।