कोरोना से जंग: आज से 18+ को भी लगेगी वैक्सीन, कुछ राज्यों में होगा वैक्सीनेशन तो कुछ में नहीं, जानें अपने यहां का हाल

देशभर में आज यानी 1 मई से कोरोना वायरस के खिलाफ निर्णायक जंग की शुरुआत हो रही है। कई राज्यों में आज टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है तो कई राज्यों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। यही वजह है कि आज से टीकाकरण महाअभियान के शुरू होने से पहले ही उस पर ‘ग्रहण’ लगता दिख रहा है। पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यों ने टीकों की कमी का हवाला देते हुए टीकाकरण अभियान को टाल दिया है। बिहार, पंजाब और महाराष्ट्र ने गुरुवार को ही टीकाकरण अभियान टालने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने शुक्रवार को भी अपनी बात दोहराई। हालांकि, महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर वैक्सीन लगेगी। आज से 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाना है। तो चलिए जानते हैं कहां वैक्सीन लगेगी और कहां नहीं। बता दें कि यह कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का तीसरा चरण है। बता दें कि इससे पहले हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगती रही है।एक मई से टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर 28 अप्रैल शाम चार बजे से पंजीकरण शुरू हुए थे और शुक्रवार की सुबह तक 2.45 करोड़ लोग अपना पंजीकरण करा चुके थे। लेकिन, खबर है कि ज्यादातर राज्यों में टीकाकरण के लिए स्लाट नहीं दिए जा रहे हैं। देश में अब तक 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को 15.48 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी हैं।

 

यूपी में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को आज लगेगी वैक्सीन

 

कितने करा चुके हैं पंजीयन यूपी में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को आज लगेगी वैक्सीन

उत्तर प्रदेश में आज से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगेगी। यूपी के 10 अस्पतालों में 3000 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसकी तैयारियां स्वास्थ्य विभाग ने देर रात तक पूरी कर ली है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह के मुताबिक यह टीका सिर्फ उन्हीं लोगों को लगाया जाएगा, जिन्होंने कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर अपना पंजीकरण कराया है। जिन लोगों को स्लॉट नहीं मिला उनके लिए शुक्रवार शाम से स्लॉट खोला गया है। सभी लोग समय व अस्पताल का चयन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button