खरीफ सीजन 2021-22 में कृषकों को खाद् एवं बीज के लिए ऋण वितरण हेतु निर्देश….
अपेक्स बैंक की शाखा जशपुर एवं पत्थलगांव, राष्ट्रीयकृत बैंक तथा जिले के 24 सहकारी समितियों को माध्यम से नगद एवं खाद-बीज प्रदान करने की दी गई अनुमति, कोविड-19 के मापदण्डों का करना होगा पालन
[img-slider id="274450"]
जशपुरनगर 17 मई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने जिले के कंटेनमेंट जोन की अवधि के दौरान खरीफ सीजन 2021-22 में कृषकों को खाद् एवं बीज के लिए ऋण वितरण किए जाने हेतु अपेक्स बैंक की शाखा जषपुर एवं पत्थलगांव, राष्ट्रीयकृत बैंक तथा जिले में कार्यषील कुल 24 सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि कार्य नगद एवं खाद् बीज प्रदान करने की अनुमति प्रदान की है। इसी प्रकार केसीसी कार्ड सें भी कृषि कार्य सम्पन्न करने के लिए ऋण वितरण, एटीएम कार्ड वितरण करने हेतु अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा है कि इस दौरान कोविड-19 के मापदण्डों का पालन करना अनिवार्य होगा।



