
जशपुर बगीचा 6 अगस्त 2021। प्रदेश में खाद की कमी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की। यह प्रदर्शन जिला और ब्लाक स्तर पर हुआ।

खाद मुहैया कराये जाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बगीचा के द्वारा प्रधानमंत्री के नाम सक्षम अधिकारी बगीचा एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी को ज्ञापन सौपे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खरीफ 2021 सीजन के लिए केन्द्र सरकार से 11.75 लाख टन रासायनिक उर्वरकों के आपूर्ति की मांग की गई थी। लेकिन माह-जुलाई तक छत्तीसगढ़ को मात्र 5.26 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद दी गई है जिससे राज्य में किसानों की मांग के अनुसार रासायनिक उर्वरकों की पूर्ति में दिक्कत हो रही है। इस कार्यक्रम में आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमति फूलकेरिया भगत,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगाधर यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी रूपकुमार यादव,ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री विवेक कुजूर,सभापति रामजी भगत,राजू यादव, राजेन्द गुप्ता, प्रेम भगत,सुरेश यादव,विनोद गुप्ता, गजानंद गुप्ता, विकास गुप्ता,धनेश्वर राम भगत,राजेश यादव,एवम समस्त कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



