11th March 2026
अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

ग्राम चितावर के राधे कृष्णा मंदिर में सावन के आखरी सोमवार पर हुआ प्रसाद वितरण- सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल:-

आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर

बलौदाबाजार/चितावर। जिला बलौदाबाजार के ग्राम चितावर के राधा-कृष्ण मंदिर में सावन के आखरी सोमवार को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें आस-पास के गांव के नागरिक तथा अनेक श्रद्धालुगण इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम को सफल बनाया।
प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बच्चे,बूढ़े,युवा पुरूष,महिलाओं तथा अन्य सभी वर्ग के लोग यहाँ पहुँचे तथा बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं ने मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ा के बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा पूजा करने के पश्चात प्रसाद वितरण के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष तिवारी,रुस्तम निर्मलकर, विनोद साहू,बजरंग दल के देवानंद यादव,परस कुमार,नानू, ग्राम हरदी के नीरज पटेल,मुकता, ग्राम चितावर के निवासी गंगाधर देवदास, विजय,टीकाराम, सचिन, तथा पवन,अजय, अफरोज, खान भाई,दिनेश,भोलाराम, अन्य साथीगण शामिल रहे।

Related posts

कलेक्टर ने वर्चुअल के माध्यम से राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की ली बैठक…. जुलुस, रैली, धरना प्रदर्शन, राजनैतिक और सामाजिक कार्यक्रम के लिए अनुमति लेना जरूरी

PAPPU SONI

एसईसीएल दीपका माईन्स में बने सब स्टेशन में लगे टॉवर से बैट्री चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से कुल 24 नग बैट्री (कीमती 2,88,000/- रूपये) बरामद…

Aapki Aawaz

रायपुर : मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं…

Aapki Aawaz

Leave a Comment