चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्तब्ध करने वाली घटना जहां पिता ने ही अपने पुत्रों को मार डाला और खुद फांसी पर लटक गया क्या कहते हैं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस पूरे मामले में

रायगढ़ , रायगढ़ जिला मुख्यालय के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र से एक स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आ रही हैं जिसमें पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम भुईयापाली में अब से कुछ देर पहले एक ग्रामीण नरेश गुप्ता और उसके दो मासूम बच्चे शौर्य उम्र ८ वर्ष और सिंपी उम्र ४ वर्ष की लाश मिली है जिसके बाद पूरे पूर्वांचल में मातम पसर गया हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ दोनों मासूम बच्चों का शव गांव के ही तालाब से बरामद हुआ है तो वहीं बच्चों के पिता नरेश गुप्ता का शव तालाब किनारे एक पेड़ पर फांसी के फंदे में झूलता पाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर थाना टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है हालांकि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, वहीं पुलिस की जांच उस विषय पर भी रहेगी कि आखिर ऐसा क्या मामला हो गया की अपने दोनों बच्चों को पानी में डुबोकर जान लेने की नौबत आई क्या किसी तरह के दबाव में था क्या बाकी कुछ और है सभी मामले के सच से पर्दा पुलिसिया जांच के बाद ही उठ सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button