
आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में सफलता, धन, व्यापार, वैवाहिक जीवन, मित्रता और शत्रु से जुड़ी कई नीतियों का वर्णन किया है। आज भी इन नीतियों को लोग अपनाकर जीवन में तरक्की हासिल करते हैं। कहा जाता है कि चाणक्य की नीतियां वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास करता है, उसे सफलता हासिल होती है। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जानिए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति में किन आदतों का होना है जरूरी-
3. पॉजिटिविटी- चाणक्य के अनुसार, जीवन में सफलता पाने के लिए हर व्यक्ति का सकारात्मक होना जरूरी है। जो लोग नकारात्मकता से घिरे रहते हैं, उनके जीवन में तनाव, कलह और विवाद हमेशा बना रहता है। नीति शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है।