चार दिन और बढ़ाई गई अनवर ढेबर समेत चारों आरोपियों की रिमांड:-ईडी ने आज कोर्ट में किया पेश


आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर(छ.ग.)
रायपुर। छत्तीसगढ राज्य में हुए 2 हजार करोड़ रूपए के शराब घोटाले में शामिल चारों आरोपियों अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, पप्पू ढिल्लन तथा नितेश पुरोहित को कोर्ट से राहत नही मिली तथा इन चारों आरोपियों की रिमांड अवधि 4 दिन के लिए बढ़ा दी गई है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में हुए सबसे बड़े शराब घोटाले मामले पर प्रवर्तन निदेशालय ने इन चारों आरोपियों को आज स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की विशेष अदालत में पेश किया जहां अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, पप्पू ढिल्लन तथा आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी की रिमांड अवधि चार दिन के लिए बढ़ाई गई है।
प्रवर्तन निदेशालय ने इस कथित 2 हजार करोड़ रूपए के शराब घोटाले का खुलासा किया है तथा प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर चुकी है कि 2019 से लेकर 2022 तक ये घोटाला हुआ है,जिसमे ये सभी आरोपियों समेत कई बड़े नेताओं और आधिकारियों की संलिप्तता है।
जबलपुर हाई कोर्ट तथा दिल्ली उच्चतम न्यायालय के 12 वकील आए फिर भी कोई राहत नही:
आज की सुनवाई में जबलपुर हाईकोर्ट के वकील, उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के वकील समेत करीब 12 वकील बाहर से आए थे। इसके बाद भी इन चारों को राहत नहीं मिल सकी। ईडी को इन चारों की 4 दिन की रिमांड एक बार फिर से मिली है। बता दें कि ये सभी 19 मई तक ईडी की रिमांड पर रहेंगे तथा 19 मई को 1 बजे इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button