छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 6 और विधायक हुए दिल्ली रवाना, एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कही ये बड़ी बात

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 25 से अधिक विधायक इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। वहीं आज 6 और कांग्रेस विधायक दिल्ली रवाना हुए। बताया जा रहा है कि शिशुपाल शोरी, किस्मत नंद, संतराम नेताम दिल्ली रवाना, उत्तरी जांगड़े, रामकुमार यादव और केके ध्रुव आज रात की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए।

दिल्ली रवाना होने से पहले विधायकों ने मीडिया से बात की है। दिल्ली दौरे को लेकर किसी ने बेटी की पढ़ाई की वजह बताई तो किसी ने ये भी कहा कि वे पीएम मोदी से मुलाकात करने जा रहे हैं। वहीं, बताया ये भी जा रहा है कि 9 और विधायक कल सुबह दिल्ली रवाना होंगे।

बता दें कि पहले ही प्रदेश कांग्रेस के 15 विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और कल शाम मत्री शिव कुमार डहरिया सहित दो विधायक दिल्ली रवाना हुए। विधायकों के दिल्ली दौरे को लेकर कल सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि सभी विधायक अपने निजी काम से दिल्ली में हैं, इसे राजनीतिक चश्में से न देंखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button