छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: 112 नए केस और 4 की मौत, कई जिले में बढ़े मरीज
रायपुर।छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना वायरस के 112 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि 4 मरीज की कोरोना से मौत हुई है. वहीं प्रदेश में आज 185 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.2 प्रतिशत है. छत्तीसगढ़ में 9 लाख 88 हजार 189 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 1 हजार 623 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 544 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में आज 42 हजार 34 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.



