छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर मंत्री ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती का प्रस्ताव सरकार को भेजा- फैसला मुख्यमंत्री के हाथ

रायपुर। केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद राज्य सरकार दबाव में है। उसे राजस्व संसाधन की भी चिंता है वहीं घरेलू राजनीति में मतदाताओं को साधे रखने के लिए पेट्रोल-डीजल को सस्ता बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी भी दिखानी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कटौती के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम सभी पड़ोसी राज्यों से कम होंगे। इसके लिए सभी राज्यों की दरों का अध्ययन भी कराया जा रहा है। इसी कड़ी में वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। फैसला मुख्यमंत्री को लेना है। 22 नवंबर को कैबिनेट की बैठक है। इसी में विभाग के प्रस्ताव पर चर्चा कर कुछ फैसला होगा।

केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और सेस लगाती है। राज्य सरकारें VAT (वैल्यू एडेड टैक्स) लगाती हैं। छत्तीसगढ़ में दोनों पेट्रोलियम उत्पादों पर 25% VAT लगता है। इसकी दरें आखिरी बार 2018 में तय हुई थीं। उसके बाद इसे कभी छेड़ा नहीं गया। राजधानी रायपुर में बुधवार को प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 101।88 रुपए थी। वहीं डीजल 93।86 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। पड़ोसी राज्यों में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल उत्तरप्रदेश में है। लखनऊ में पेट्रोल 95।25 और डीजल 86।78 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। महराष्ट्र में पेट्रोल सबसे महंगा है। मुंबई में पेट्रोल 109।98 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94।14 रुपया प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button