जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य महाराज का छत्तीसगढ़ प्रवास 12 से 18 सितंबर तक

*राज्य सरकार ने घोषित किया राजकीय अतिथि*

जांजगीर-चांपा /- श्रीधाम अयोध्या के पीठाधीश्वर परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉ. स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज का छत्तीसगढ़ प्रवास 12 से 18 सितंबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान नैला-जांजगीर स्थित अग्रसेन भवन के सामने “श्री मद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ” का आयोजन किया जाएगा।

राज्य शिष्टाचार अधिकारी, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 09 सितंबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक 645/उस/राशिअ/2026 के अनुसार स्वामी जी को छत्तीसगढ़ राज्य अतिथि नियम 2003 की श्रेणी-तीन की कंडिका (4)(5)(1) “ख” के अंतर्गत राज्य अतिथि घोषित किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर, पुलिस आयुक्त/पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं जांजगीर-चांपा को सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम के अनुसार स्वामी जी 11 सितंबर 2026 को लखनऊ से नियमित विमान द्वारा रायपुर विमानतल पहुंचेंगे तथा अल्प विश्राम के पश्चात सड़क मार्ग से अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा के प्रवास पर रहेंगे।

कथा कार्यक्रम का विवरण –

आयोजन समिति के संयोजक स्वर्गीय सेढ़मल श्रीमती सरिया देवी के वंशज भोपालपुरिया परिवार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार –
• 11 सितंबर: महिला सत्संग भवन में स्वामी जी का आगमन एवं स्वागत • 12 सितंबर, सुबह 9:30 बजे: श्री राम मंदिर से कथा स्थल श्री अग्रसेन भवन तक मंगल कलश यात्रा • दैनिक कथा समय: दोपहर 03 बजे से शाम 07 बजे तक • स्थान: श्री अग्रसेन भवन, नैला, जांजगीर
दिनवार कथा क्रम:
• 12 सितंबर (शनिवार): श्रीमद् भागवत महात्म्य, नैमिषारण्य की कथा, राजा परीक्षित को श्राप, शुकदेव जी का आगमन • 13 सितंबर (रविवार): भीष्म चरित्र, सृष्टि की उत्पत्ति, वराह अवतार, कपिल भगवान उपदेश • 14 सितंबर (सोमवार): प्रहलाद चरित्र, नृसिंह अवतार, गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार • 15 सितंबर (मंगलवार): श्रीराम कथा (संक्षेप), श्री कृष्ण अवतार जन्मोत्सव, पूतना वध • 16 सितंबर (बुधवार): श्री कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी, कालिया नाग मर्दन, गोवर्धन पूजा • 17 सितंबर (गुरुवार): मथुरा गमन, कंस वध, उद्धव-गोपी संवाद, श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह • 18 सितंबर (शुक्रवार): सुदामा चरित्र, श्री कृष्ण स्वधाम गमन, राजा परीक्षित मोक्ष, शुकदेव पूजन, कथा विश्राम • 19 सितंबर (शनिवार): पूर्णाहुति हवन, महाआरती, आशीर्वाद वचन
आयोजन समिति ने पितृ मोक्ष निमित्त आयोजित इस श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव में सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार इष्टमित्रों सहित पधारकर भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी में पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Back to top button