जनपद सदस्य धर्मेंद्र ने सीईओ को लिखा पत्र, पंचायतों में मास्क और सेनेटाइजर वितरण की कही बात

सक्ती। धर्मेंद्र सिंह प्रदेश सह  सचिव युवा कांग्रेस व जनपद सदस्य सक्ती ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती जिला जांजगीर छत्तीसगढ़ को सक्ती विकासखंड के अंतर्गत सभी ग्रामों में सैनिटाइजर एवं मास्क उपलब्ध कर वितरण कराने के संबंध में पत्र  लिखा है। पत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी से यह मांग की है कि वर्तमान समय में संपूर्ण छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी भयानक रूप ले चुकी है जिससे किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति अछूता नहीं है,ऐसी स्थिति में सक्ती विकासखंड के समस्त ग्रामों में सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया जाना नितांत आवश्यक है, साथ ही सभी ग्रामों में सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया जाना आवश्यक है ताकि इस कारोना जैसी महामारी को रोकने का प्रयास किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button