
जस्टिज प्रशांत मिश्रा का सुप्रीम कोर्ट जज बनना गौरवपूर्ण उपलब्धि:-
रायगढ़ :- रायगढ़ जिले के प्रशांत मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट जस्टिस पद पर नियुक्ति को प्रदेश की गौरव शाली उपलब्धि बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा प्रदेश के इतिहास की यह पहली घटना है जब रायगढ़ का माटी पुत्र सुप्रीम कोर्ट की कुर्सी तक पहुंचा है। 2009 के दौरान छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भी बतौर जस्टिस उनकी सेवाओं का लाभ मिला। लगभग एक दशक से अधिक समय तक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट जस्टिस के पद पर उनकी सेवाओं का लाभ मिला। 2021 के दौरान आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में उनकी नियुक्ति हुई थी। सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में उनकी नियुक्ति की जानकारी रायगढ़ वासियों के लिए प्रसन्नता का विषय है। मिश्रा परिवार को जनहित के लिए समर्पित बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा जस्टिज प्रशांत मिश्रा के छोटे भाई डॉ.प्रकाश मिश्रा सुप्रसिद्ध चिकित्सक भी है। जिला भाजपा की ओर से बधाई देते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा परिवार की सेवा भावना के प्रति शहरवासी सदैव ऋणी रहेंगे।
