
जिम्मेदारो की अनदेखी के चलते बंद पड़े है नगर पंचायत के कई हैडपम्प, भीषण गर्मी में भटक रहे है लोग
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
नगर पंचायत लवन में 15 वार्ड है। इन 15 वार्डो में 60 हैंडपम्प लगे हुए है। जिनमें से 9 हैंडपम्प नगर पंचायत के द्वारा खराब बताए जा रहे है। वही, दूसरी ओर देखा जाये तो नगर पंचायत की अनदेखी के चलते नगर के प्रमुख स्थानों पर लगे हैंडपंप खराब पड़े है। जिसकी वजह से लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालांकि नगर पंचायत लवन में नल-जल योजना चालू है। नल-जल योजना के तहत नगर पंचायत के द्वारा सुबह-शांम करीब आधे-आधे घण्टे तक पानी दिया जाता है। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की मांग भी बढ़ गई है। गर्मी में अधिक पानी की खपत होती है। नगर के कुछ वार्डो में पाईप लाईन का विस्तारीकरण पूरे घर तक नहीं होने की वजह से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। मजबूरीवश महिलाएं सार्वजनिक नलों से पानी भरने मजबूर है। चूंकि एक ही नल में अधिक महिलाएं पानी भरती है, इस वजह से सभी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। सबसे ज्यादा समस्या वार्ड क्र. 04 तहसील चौक के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। मजबूर रहवासी हैंडपम्प से पानी ले लेती लेकिन हैण्डपम्प से ही पानी की जगह हवा उगल रहा है । पानी की समस्या को देखते हुए पत्रिका संवाददाता ने रविवार को तहसील चौक में स्थित एवम अन्य बिगड़े हुए हैण्डपम्प को शीघ्र मरम्मत करने के लिए नगर पंचायत को बोला गया। इसी तरह नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में नगर पंचायत के द्वारा लगाए सार्वजनिक हैंडपम्प लगे हुए है। जो कि अधिकांश हैंडपंप या तो खराब हो गये है, या पानी की जगह हवा उगल रहे है। वही, मुख्य मार्ग हाई स्कूल के सामने स्थित हैंडपम्प काफी नीचे हो गया है, जिसे उठाया नहीं गया। साथ ही पेट्रोल पम्प के सामने स्थित हैंडपम्प मार्डन नाली में आने की वजह से दब गया है। नगर पंचायत लवन के द्वारा खराब पड़े हैंडपम्प को दुरूस्त किया हुआ रहता तो शायद नगर पंचायत में पानी की समस्या किसी भी वार्ड में देखने को नहीं मिलती। लेकिन यँहा के जिम्मेदार व्यवस्था को दुरूस्त नहीं कर पाये है। यहा के जिम्मेदार अधिकारी छुट्टी पर चल रहे है। हालाकि नगर पंचायत कसडोल के सीएमओ प्रभारी बनाया गया है। लवन नगर पंचायत होने के बावजूद नगर पंचायत में अभी भी मुलभूत समस्या बनी हुई है। वही, बाजार चौक में स्थित हैंडपम्प के खराब हो जाने से साप्ताहिक बाजार में आने वाले व्यापारियो, स्थानीय लोगों सहित काफी लोगों को पीने के पानी के लिए होटलों की ओर रूख करना पड़ता है। लोगों को पानी पीने के लिए रूपये तक खर्च करना पड़ता है। यदि हैंडपम्प सही रहते तो कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती थी।
क्या कहते है नगर अध्यक्ष
हेंडपम पम्प के लिए सामाग्री का अभाव है, सामाग्री खरीदने के लिए टेंडर होगा। सामाग्री आने के बाद बिगड़े हुए हेंडपंपो को सुधारा जाएगा।
श्रीमती मीना बारवे, अध्यक्ष
नगर पंचायत लवन
क्या कहते है नगर उपाध्यक्ष
नल जल व हेंडपंप का सामाग्री खरीदने के लिए बहुत जल्द टेंडर होगा। सामाग्री आने के बाद बिगड़े हुए हेंडपंपो को सुधारा जाएगा।
रामकुमार साहु, उपाध्यक्ष
नगर पंचायत लवन