
जिले के गौठानों में पशुओं के लिए हरा-चारा उपलब्धता कराने के संबंध में प्रशिक्षण सह बैठक संपन्न…..
सीईओ जिला पंचायत ने सभी ग्राम गौठान समिति, स्व सहायता समूहों को कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के सामंजस्य से 30 जुलाई 2021 तक प्रशिक्षण देने के दिए निर्देश
जशपुरनगर 29 जुलाई 2021/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी की अध्यक्षता में गौठानों में वर्ष भर हरा चारा उपलब्ध कराने हेतु 28 जुलाई 2021 को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग उप संचालक, पशुपालन विभाग के उप संचालक श्री जी.एस.तंवर एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी के द्वारा प्रारंभिक चरण के पूर्ण हो चुके गौठानों में चारा उत्पादन करने के लिए निर्देश दिए साथ ही हरा चारा उपलब्धता संबंधित प्रशिक्षण जिले के सभी ग्राम गौठान समिति, स्व सहायता समूहों को कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों के सामंजस्य से 30 जुलाई 2021 तक देने के निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ. जी.एस.एस.तंवर ने राज्य शासन से प्राप्त चारा उत्पादन एवं प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने गौठान में चारागाह हेतु भूमि चयन, चारा बीज गुणवत्ता, मृदा का प्रकार, बीज बुवाई की गहराई, चारागाह सुरक्षा और पानी सिंचाई व्यवस्था के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। साथ ही कृषि विभाग के उप संचालक ने भी चारा उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।