छत्तीसगढ़देश विदेशहेल्थ

जिले में कोरोना मरीज की सख्या हुई कम बावजूद प्रदेश में दूसरा स्थान पर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी तो आ रही है लेकिन मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वैसे भी संक्रमण के मामले में रायगढ़ जिला अभी भी दूसरे पायदान पर है। ऐसे में अभी भी जिला हॉट स्पाट बना हुआ है। जिससे डेढ माह में संक्रमित मरीजों की संख्या करीब 31 हजार के आसपास पहुंच गया है। जिससे अभी भी लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
जिले का रिकव्हरी रेट भी फिलहाल बेहतर जा रहा है।
लेकिन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत में कमी नहीं आ रही है। ऐसे में अगर मई माह के आकड़ों को देखें तो करीब हर दिन दर्जनभर लोगों की अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के दौरान मौत हो रही है। साथ अभी डेढ़ में मृतकों की संख्या ३६४ हो गई है। साथ ही मीडिया बुलेटिन के अनुसार देखा जाए तो इस बार सबसे अधिक सरकारी अस्पतालों में मौत हो रही है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button