देश विदेश

जेलों में बजेगा महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र, जेल मंत्री ने दिया आदेश

लखनऊ: यूपी (UP) की जेलों में अब से महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrityunjay Mantra) और गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) बजेगा. योगी सरकार की तरफ से कैदियों (Prisoners) की मानसिक शांति के लिए ये एक नया प्रयास किया जा रहा है. जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जेलों में महामृत्युंजय मंत्र और गायत्री मंत्र के उच्चारण का आदेश दिया है.

जेलों में गायत्री मंत्र के उच्चारण का आदेश

बता दें कि जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति के आदेश के बाद यूपी की जेलों में महामृत्युंजय मंत्र और गायत्री मंत्र का उच्चारण शुरू कर दिया गया है. सरकार का मानना है कि महामृत्युंजय मंत्र और गायत्री मंत्र के उच्चारण से कैदियों को मानसिक शांति मिलेगी.

सीएम योगी ने मंत्रियों से क्या कहा?

जान लें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में मंत्रियों के साथ बैठक की थी और उन्हें 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार करने के लिए कहा था. ऐसे में मंत्रियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती आदेशों को अमलीजामा पहनाने की है.

यूपी को नंबर 1 बनाने का है लक्ष्य

मंत्रियों के साथ बैठक में सीएम योगी ने कहा कि हमारे सामने उत्तर प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है. सीएम योगी ने कहा कि लक्ष्यों को तय करते समय व्यावहारिक और आर्थिक पहलुओं का भी ध्यान रखा जाए. राज्य में विकास और समृद्धि की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सभी विभाग 100 दिन, 6 महीने और वार्षिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए विस्तृत और व्यवहारिक कार्य योजना बनाएं.

उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को सहज और सरल बनाने के साथ जीवन स्तर में सुधार लाने वाली योजनाओं जैसे- ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और स्‍वामित्‍व योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जाना चाहिए.

Show More
Bhimsen Tiwari
प्रधान संपादक (Editor-in-Chief)

Bhimsen Tiwari

भीमसेन तिवारी पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। प्रिंट मीडिया, समाचार संकलन, संपादन, रिपोर्टिंग और विज्ञापन के क्षेत्र में उन्हें व्यापक कार्यानुभव प्राप्त है। पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ और जमीनी स्तर पर काम करने के अनुभव के…

Read moreRead less

साथ वे जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आम लोगों की आवाज़ को मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे समाचारों की तथ्यपरकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को पत्रकारिता का मूल आधार मानते हैं। प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें मीडिया प्रबंधन, समाचार प्रस्तुति और जनसंपर्क की बेहतर समझ प्रदान की है। प्रधान संपादक के रूप में वे आपकी आवाज़ के संपादकीय कार्यों का मार्गदर्शन करते हैं और जिम्मेदार, निष्पक्ष एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

Back to top button