ट्रांसफर रुकवाने के लिए दो शिक्षिकाओं ने 30 स्कूली छात्राओं को बनाया बंधक, पुलिस ने किया रेस्क्यू

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बेहजाम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) की लगभग दो दर्जन छात्राओं को उनकी दो शिक्षकों ने गुरुवार रात छत पर बंद कर दिया।  लखीमपुर खीरी के बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडे ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि, शिक्षकों ने अनुशासनात्मक आधार पर दूसरे KGBV में हुए उनके ट्रांसफर को निरस्त करने के लिए जिले के अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए इस प्रकार के हथकंडे अपनाए।

[img-slider id="274450"]

उन्होंने आगे बताया कि, वार्डन ललित कुमारी ने उन्हें और जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा रेणु श्रीवास्तव को घटना के संबंध में सूचित किया, जिसके बाद वे स्कूल पहुंचे और वहां कई घंटों तक मौजूद रहें। स्थानीय पुलिस थाना से महिला पुलिस को बुलाया गया और लड़कियों को अपने हॉस्टल के रूम में वापस लाया गया। पांडे ने कहा कि, इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेणु श्रीवास्तव द्वारा दो शिक्षकों मनोरमा मिश्रा और गोल्डी कटियार के खिलाफ IPC की धाराओं के के तहत एक FIR दर्ज कराई गई है।

उन्होंने बताया कि इस मामलें की चार सदस्यीय समिति द्वारा विभागीय जांच की जाएगी। समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर शिक्षकों के खिलाफ सेवा अनुबंध को ख़त्म करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button