ट्रिपल मर्डर से दहली दिल्ली…, शख्स ने पत्नी और उसके दो भाईयों को मारी गाली

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के शकूरपुर इलाके में तीन लोगों के क़त्ल से सनसनी फैल गई. एक शख्स ने अपनी पत्नी और पत्नी के 2 भाइयों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इसके साथ ही एक महिला के पैर में गोली लगी है. पुलिस के अनुसार, 6 मार्च को रात 11 बजकर 25 मिनट पर PCR कॉल पर जानकारी मिली थी कि शकूरपुर इलाके में गोलीबारी हुई है.

पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि 36 वर्षीय सुरेंद्र, विजय, सीमा और बबिता को गोली लगी थी. पुलिस ने सभी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया. जांच में पता चला की 43 वर्षीय हितेंद्र और उसके सालों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद जितेंद्र ने अपने दोनों सालों, पत्नी को गोली मार दी. फायरिंग में एक और अन्य महिला को भी गोली लग गई थी. उपचार के दौरान विजय और सुरेंद्र और सीमा की मौत हो गई, जबकि बबिता के पैर में गोली लगी थी और उसका उपचार करवाया जा रहा है. मामले में पुलिस ने IPC 302 यानी हत्या का केस दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि, ‘मौके पर पहुंचने पर चार लोग सुरेंद्र उर्फ सोनू, विजय, हितेंद्र की पत्नी सीमा और विजय की बबीता पत्नी को गोली लगी हुई थी. पूछताछ के दौरान पता चला कि दिल्ली के यादव मार्केट शकूरपुर के रहने वाले हितेंद्र और उसके ससुराल वालों के बीच विवाद हुआ था और उसने अपने दो साले, पत्नी और भाभी (भाई की पत्नी) को गोली मार दी थी.’ दिल्ली पुलिस का कहना है कि, ‘सभी घायलों को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया जहां विजय, सुरेंद्र और सीमा को मृत घोषित कर दिया गया और बबीता के पैर में गोली लग गई और उनका उपचार चल रहा है. थाना सुभाष प्लेस में हत्या का केस दर्ज कर आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया है, आरोपी की निशानदेही पर रिवॉल्वर का हथियार बरामद कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button