डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रायगढ़ में श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, रायगढ़ द्वारा महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने डॉ. मुखर्जी के “राष्ट्र प्रथम” के विचारों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस दौरान प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर निगम एमआईसी सदस्य, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के पीछे वृक्षारोपण किया गया। साथ ही रायगढ़ भाजपा कार्यालय में भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाए गए।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला महामंत्री, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, नगर निगम एमआईसी सदस्य सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनके संरक्षण का संकल्प लेने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Back to top button