
तलाक की खबरों के बीच प्रियंका ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीर, सोफा पर पति के साथ हो रहीं कोजी
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के तलाक की खबरें पिछले काफी वक्त से लगातार सुर्खियों में रही हैं. कहा जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) से तलाक लेने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने नाम से पति का सरनेम ‘जोनस’ (Jonas) हटा दिया था जिसके बाद इस तरह की अफवाहें उड़नी शुरू हुईं कि निक और प्रियंका तलाक (Priyanka Chopra) लेने जा रहे हैं.
पति के साथ कोजी हो रहीं प्रियंका
लेकिन तलाक की खबरों के बीच अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर कर दी है. फोटो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति के साथ सोफा पर रोमांटिक अंदाज में बैठी नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस इन तस्वीरों में काफी कोजी होती दिखाई पड़ रही हैं.
पति को जमकर किया था ट्रोल
एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- मेरे पास एहसानमंद होने के लिए बहुत कुछ है. दोस्त, परिवार, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं निक जोनस (Nick Jonas). सभी को शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में एक कॉमेडी शो में नजर आई थीं. इस शो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनस और जोनस परिवार को जमकर ट्रोल किया.
वर्क फ्रंट पर क्या कर रहीं प्रियंका?
ये असल में एक रोस्टिंग शो था जिसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) की उम्र से लेकर दोनों के बच्चे नहीं होने तक तमाम बातों पर जमकर रोस्ट किया. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब बॉलीवुड में कम ही एक्टिव रहती हैं. उनका पूरा फोकस इस वक्त हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर है और इसमें उन्हें काफी कामयाबी भी मिल रही है.


