तीन महिलाओं ने एक युवक को 30 दिनों तक बनाया अपने हवास का शिकार

हम महिलाओं से रेप की घटनाएं तो आए दिन सुनते रहते है लेकिन पुरूषों से रेप की वारदात बहुत ही कम बार सुनाई देती है और यह तब और अटपटा लगता है जब ये सुनने को मिले कि किसी महिला ने पुरूष का रेप कर दिया हो। दक्षिण अफ्रीका में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां तीन महिलाओं ने मिलकर एक युवक के साथ बालात्कार की घटना को अंजाम दिया है।

प्रिटोरिया के रहने वाले इस युवक के साथ ऐसा तब हुआ जब उसने रास्ते से एक 15 सीटर शेयर्ड टैक्सी ली, जिसमें पहले से ही 3 महिलाएं सवार थीं। जैसे ही लड़का टैक्सी में बैठा तो थोड़ी देर बाद टैक्सी ने रास्ता बदल लिया।

जिसके बाद तीनों महिलाओं ने लड़के को आगे की सीट पर जाकर बैठने को कहा। जैसे ही लड़का आगे बैठा महिलाओं ने उसे धोखे से उसे नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक का कहना है कि जब लड़का होश में आया तो उसने खुद को एक बंद कमरे में बिस्तर पर पड़ा पाया। पीड़ित युवक का आरोप है कि उन तीनों महिलाओं ने उसे नशीली ड्रिंक पिलाकर बारी-बारी से उसके साथ कई दिनों तक रेप किया और उसके बाद उसे अर्धनग्न अवस्था में एक मैदान में फेंककर चली गई।

इससे बाद युवक एक राहगीर की मदद से घर पहुंचा और फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित युवक का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपी महिलाओं के गैंग को पकड़कर कार्वाई की जाएगी।

बता दें कि डरबन में भी पिछले साल एक युवक के रेप के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। साउथ अफ्रीका में हर साल करीब 5 लाख रेप की घटनाएं घटती हैं। इन रेप के मामलों में 20 प्रतिशत वारदातें ऐसी हैं जिनमें पुरुष रेप का शिकार होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button