तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को लिया चपेट में, सड़क पर बिखरे महिला के शव के टुकड़े, हुई दर्दनाक मौत

जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है यहां मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को चपेट मे ले लिया, इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। वही महिला के शव के कई टुकड़े सड़क पर बिखर गए। वही मौका पाकर ट्रक चालक फरार हो गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गई, इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

[img-slider id="274450"]

जानकारी के मुताबिक कसडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना घटी है जहां ग्राम चरौदा के रहने वाले रितेश जोशी अपनी पत्नी अंजू जोशी के साथ मंगलवार सुबह घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए कसडोल गए हुए थे। करीब 10 बजे वे वापस चरौदा लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे 130 (बी) पर कसडोल मुख्य मार्ग के गुरुघासीदास चौक के पास बाइक सवार दंपति को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहा पति दूर जा गिरा, वहीं पत्नी ट्रक में बुरी तरह से फंस गई। ट्रक चालक करीब 100 मीटर की दूरी तक महिला को घसीटता रहा। इसके बाद महिला के ऊपर से ट्रक को चलाते हुए आगे निकल गया।

महिला का शरीर कई हिस्सों में सड़क पर बिखर गया। उसका सिर, धड़, हाथ-पैर सब अलग हो गए। पूरी सड़क खून से लथपथ हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पति ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े महिला के शव के टुकड़ों को समेट कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृत पति रितेश जोशी के शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button