भारत और चीन के बीच सीमा पर हुए विवाद के बाद से भारत ने चीनी ऐप (Chinese Apps) बैन हो गए हैं। भारत कम से कम 200 से ज्यादा चीनी ऐप्स को बैन कर चुका है। इसकी वजह से भारत के लोकल ऐप डेवलपर्स की तादाद बढ़ गई है। ये देसी मोबाइल ऐप्स भारतीय यूजर्स के बीच अब काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की भारत में देसी ऐप्स को डाउनलोड करने वाले यूजर्स में काफी उछाल आया है। यह तक की भारत सरकार भी इन देसी ऐप को प्रमोट कर रही है। तो यह देखना दिलचस्प होगा की क्या ये देसी ऐप्स WhatsApp, Twitter और Google Maps जैसे विदेशी ऐप्स को टक्कर दे पाएंगे। WhatsApp का देसी ऐप Sandes
नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (IMC) ने व्हाट्सएप के देसी वर्जन ‘Sandes’ को भारत में लॉन्च कर दिया है। अगर आप WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर परेशान हैं तो अब आपकी चिंता खत्म हो जाएगी। Sandes ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। पिछले दिनों सामने आए Sandes ऐप में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो WhatsApp में दिए गए हैं। इस ऐप में आपको WhatsApp जैसे एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, कॉन्टैक्ट शेयरिंग, मैसेज स्टाइलिंग, ग्रुप चैटिंग, वीडियो और वॉयस कॉल जैसे तमाम फीचर्स मिलेंगे।TikTok और Instagram Reels का देसी ऐप Moj
Moj ऐप लोगों के बीच लोकप्रिय है। इस मोबाइल ऐप को टिक-टॉक और Instagram Reels विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। Moj ऐप की बात करें तो यह एक शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप है, साथ ही यह एक देसी ऐप है। इस ऐप में यूजर्स अपने वीडियो शेयर करने के साथ दूसरे के वीडियो देख भी सकते हैं और उन्हें शेयर भी कर सकते हैं। इसमें वीडियो की टाइम लिमिट 15 सेकेंड की है। यानि यूजर्स 15 सेकेंड का वीडियो बनाकर उसे फिल्टर करके शेयर कर सकते हैं। Moj ऐप में डांस, कॉमेडी, Vlog, फूड, DIY, इंटरटेनमेंट, न्यूज, फनी विडियोज, गाने और लव शायरी जैसे कई विडियो मौजूद हैं।Twitter का देसी ऐप Koo
देश में आत्मनिर्भर भारत पहल पर कोशिशें काफी तेज हो गई हैं। Koo ऐप को Twitter का देसी वर्जन कहा जा रहा है। इसे केंद्रीय मंत्रियों की तरफ से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत Twitter की टक्कर में प्रमोट किया गया है। Koo ऐप वर्तमान में भारतीय भाषाओं हिंदी, तेलुगु, बंगाली, तमिल, मलयालम, गुजराती, पंजाबी, उडिया और असमी को सपोर्ट करता है। यह बिलकुल ट्वीटर के जैसे ही काम करता है। इस ऐप में हाल ही में एक खास फीचर भी जोड़ा गया है जिसके जरिए अब यूजर्स अपनी रीजनल भाषा में बोलकर मेसेज टाइप कर पाएंगे।
Google Maps का देसी ऐप मैप माय इंडिया
गूगल मैप (Google Maps) ने लोगों की कई दिक्कतों को आसान कर दिया, लेकिन अब इसे टक्कर देने के लिए स्वदेशी ऐप आ गया है, जिससे आप गूगल मैप की तरह लोकेशन जान सकते हैं। ये स्वदेशी ऐप मैप माय इंडिया (MapMyIndia) का होगा। गूगल मैप जैसा ऐप तैयार करने के लिए स्वदेशी कंपनी MapMyIndia ने इसरो से हाथ मिला लिया है। इस डाटा के आधार पर MapMyIndia ऐप के जरिये डिजिटल तरीके से लोगों को सर्विस उपलब्ध कराएगा।
PUBG का देसी ऐप FAU-G
देसी PUBG माना जा रहा मोबाइल गेम ऐप FAU-G भारत में लॉन्च हो चुका है। इस ऐप को आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
Read Next
13 hours ago
भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल व नदी किनारे चल रही चार अवैध महुआ शराब भट्टियां ध्वस्त
1 day ago
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के चित्रदत्त दुबे जिला संयोजक बने
1 day ago
शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका का अपहरण कर, शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…. भेजा जेल
1 day ago
अवैध परिवहन पर राजसात किए गए 16 वाहनों की नीलामी 4 सितंबर को होगी
1 day ago
धरमजयगढ़ के धनपुरी गांव में हाथी का हाहाकार, ग्रामीण के आशियाना कों किया चकनाचूर
1 day ago
खरसिया पुलिस ने हत्या के प्रयास अपराध में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
1 day ago
राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह पुरुस्कार से आजाक थाना को किया गया पुरुस्कृत
1 day ago
कैट ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट, शहर की समस्याओं पर हुई चर्चा
2 days ago
आंगनबाड़ी भवन तोड़फोड़ प्रकरण में एक और गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई
2 days ago
आशाओं को पंख : एनटीपीसी लारा ने छपोरा के बच्चों के सपनों को दी नई उड़ान
Back to top button