न्यूज़

थाना करताला:सजग कोरबा के तहत पुलिस द्वारा यातायात/नशा मुक्ति/ महिला सुरक्षा/साइबर के संबंध में ग्राम नोनदरहा, फट्टेगंज, बोतली और कुदमुरा में चलाया गया जागरूकता अभियान…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा (भापुसे) के मार्गदर्शन में सजग कोरबा अभियान में साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, मैत्री महिला सुरक्षा हेल्पलाइन एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

कोरबा छत्तीसगढ़ – इसी क्रम में करताला पुलिस के द्वारा क्षेत्र के ग्राम नोनदरहा, फट्टेगंज, बोतली और कुदमुरा में बालिकाओं व महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप और मैत्री हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है एवं महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस ऐप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं उसके बारे में भी पुलिस के द्वारा बताया एवं समझाया जा रहा है।साथ में नशा के ख़िलाफ़, यातायात नियम और साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

थाना प्रभारी के द्वारा रैली निकाल कर भी लोगों को जागरूक किया गया। ज्ञात हो कि कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत ह्वाट्सऐप, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button