दादी के प्रेमी ने 3 साल की मासूम पोती को मार डाला, हत्या से पहले किया बलात्कार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगे नोएडा में एक बुजुर्ग दादी के नाज़ायज़ संबंधों में बाधा बन रही तीन वर्षीय की मासूम बच्ची की दादी के 50 साल के प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने से पहले आरोपी ने मासूम के साथ बलात्कार भी किया था। पुलिस ने इस हैरतअंगेज़ हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है। हत्याकांड में दादी की भूमिका की भी छानबीन की जा रही है।

[img-slider id="274450"]

DCP जोन-2 हरीश चंदर ने जानकारी दी है कि थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में 28 दिसंबर को एक निर्माणाधीन मकान में तीन वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ था। बच्ची की दादी ने 25 दिसंबर को थाना फेस-2 में शिकायत दी थी कि बच्ची घर से लापता है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने सोमवार को हेमंत (करीब 50 वर्ष) को अरेस्ट कर लिया है।

पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला है कि हेमंत और मृत बच्ची की दादी के बीच नाज़ायज़ संबंध थे। हेमंत बच्ची की दादी से शादी करना चाहता था। उन्होंने बताया कि बच्ची का पिता क़त्ल के एक अन्य मामले में पहले से जेल में कैद है, जबकि उसकी मां उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। DCP ने बताया कि नाज़ायज़ संबंधों के बीच बाधा बन रही बच्ची को रास्ते से हटाने के लिए दादी तथा उसके प्रेमी ने साजिश रची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button